अगस्त 7, 2024 10:20 पूर्वाह्न

views 18

विदेश मंत्रालय ने जारी किया परामर्श, कहा- भारतीय नागरिक न करें लीबिया की गैर-जरूरी यात्रा

  विदेश मंत्रालय ने परामर्श जारी कर भारतीय नागरिकों से लीबिया की गैर-जरूरी यात्रा न करने को कहा है। इससे पहले मंत्रालय ने 23 मई, 2016 को भारतीय नागरिकों की लीबिया यात्रा पर प्रतिबंध लगाया था। लीबिया की वर्तमान स्थिति के आकलन के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है।    लीबिया में रह रहे भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने, सड़क मार्ग से दूसरे प्रांतों की यात्रा न करने और आपातकालीन फोन नंबर : +218943992046 पर त्रिपोली स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।

अगस्त 6, 2024 1:49 अपराह्न

views 23

बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा का दौरा किया

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने आज पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा का दौरा किया। उनके इस दौरे का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएफ की संचालनगत और रणनीतिक तैयारी की समीक्षा करना है। बांग्लादेश की स्थिति को देखते हुए बीएसएफ ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा पर अलर्ट जारी किया है।

अगस्त 4, 2024 10:46 पूर्वाह्न

views 10

कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विदेशी प्रतिनिधियों ने भारत की कृषि क्षमता और समग्र विकास की सराहना की

कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विदेशी प्रतिनिधियों ने भारत की कृषि क्षमता और समग्र विकास की सराहना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह दिन के इस सम्मेलन का कल नई दिल्ली में उद्घाटन किया। इसमें 75 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। बांग्लादेश की प्रतिनिधि हास्मीन ने वैश्विक कृषि परिदृश्य में भारत की स्थिति की सराहना करते हुए कहा कि भारत कई कृषि वस्तुओं का अग्रणी उत्पादक रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें भारत के विविधतापूर्ण पारितंत्र और कृषि शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण ...

अगस्त 4, 2024 10:34 पूर्वाह्न

views 24

भारत और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज

  भारत और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज कोलंबो में होगा। यह मैच दोपहर ढाई बजे से खेला जाएगा। श्रृंखला का पहला मैच टाई रहा था।

अगस्त 4, 2024 11:12 पूर्वाह्न

views 27

पेरिस ओलंपिक 2024: आज बैडमिंटन, मुक्केबाजी, हॉकी, निशानेबाजी और एथलेटिक्स में चुनौती पेश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

पेरिस ओलंपिक में बैडमिंटन के सेमीफाइनल में आज लक्ष्य सेन का मुकाबला तोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से होगा। यह मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। आज मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन 75 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीन की ली कियान से भिडेंगी। यह मुकाबला दोपहर बाद तीन बजकर दो मिनट पर होगा। पुरुष हॉकी के क्वार्टरफाइनल में आज भारतीय टीम का मुकाबला दोपहर डेढ़ बजे ग्रेट ब्रिटेन से होगा। अगर भारतीय टीम यह मैच जीतती है तो यह लगातार दूसरा मौका होगा जब भारतीय ...

अगस्त 2, 2024 1:37 अपराह्न

views 24

देश के 95 प्रतिशत से अधिक गांवों में 3जी या 4जी मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ इंटरनेट की पहुंच

देश में आज 95 प्रतिशत से अधिक गांवों में 3जी या 4जी मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ इंटरनेट की पहुंच है। संचार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अप्रैल तक लगभग 6 लाख 44 हजार गांवों में से करीब 6 लाख 13 हजार गांवों में इंटरनेट सेवा पहुंची। इस बीच, भारत में कुल 95 करोड़ 44 लाख इंटरनेट सब्सक्राइबर्स में से 39 करोड़ 83 लाख से ज्यादा ग्रामीण इलाकों से हैं।      इसके अलावा, औसत इंटरनेट डाउनलोड स्पीड में भारत की रैंकिंग में 114 रैंक का सुधार हुआ है, जो 2014 में 130 से बढ़कर इस साल 16 हो गई है, ...

अगस्त 2, 2024 1:25 अपराह्न

views 22

पेरिस ओलंपिक-2024: आज निशानेबाजी, तीरंदाजी, बैडमिंटन, जूडो, हॉकी और एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेंगे भारतीय खिलाड़ी 

पेरिस ओलंपिक खेलों के सातवें दिन कई भारतीय खिलाड़ी आज निशानेबाजी, तीरंदाजी, बैडमिंटन, जूडो, हॉकी और एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेंगे। निशानेबाजी में मनु भाकर आज दोपहर में महिलाओं की 25 मीटर पिस्‍टल स्‍पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में अपना अभियान शुरू करेगी। बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्‍स क्‍वार्टर फाइनल में आज शाम साढ़े छह बजे लक्ष्‍य सेन का मुकाबला चीनी-ताइपेई के चाऊ-तियेन-चेन से होगा।     पुरुष हॉकी के पूल मैच में आज शाम 4 बजकर 45 मिनट पर भारत और ऑस्‍ट्रेलिया आमने-सामने होंगे। भारतीय टीम पहले...

अगस्त 2, 2024 9:56 पूर्वाह्न

views 39

भारत और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला आज कोलंबो में

भारत और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे से शुरू होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इस श्रृंखला में खेलेंगे। इससे पहले भारत ने श्रीलंका से टी-20 मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीती है। इस वर्ष भारतीय टीम का यह पहला एकदिवसीय मैच है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दो वर्ष के अंतराल के बाद एकदिवसीय श्रृंखला में वापसी कर रहे हैं। 

अगस्त 1, 2024 1:13 अपराह्न

views 22

भारत ने श्रीलंकाई नौसैनिक जहाज के भारतीय मछुआरों की नाव से टकराने के बाद एक भारतीय मछुआरे की मौत पर श्रीलंका के राजदूत को तलब किया

भारत ने श्रीलंका के नौसैनिक जहाज के भारत की मछली पकड़ने वाली नाव से टकराने के बाद एक भारतीय मछुआरे की मौत पर आज श्रीलंका के राजदूत को तलब किया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नई दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को आज सुबह विदेश मंत्रालय में बुलाकर घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। मंत्रालय ने कहा कि कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त आज इस मामले को श्रीलंका की सरकार के समक्ष भी उठाएंगे।   मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार ने हमेशा मछुआरों से संबंधित मुद्दों से मानवीय तरीके से निपटने की आवश्यकता पर...

अगस्त 1, 2024 12:36 अपराह्न

views 26

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के लिए सबसे बड़ा बाजार है भारत: मार्क जुकरबर्ग

मेटा के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि भारत अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग के लिए उनका सबसे बड़ा बाजार है। श्री जुकरबर्ग ने कहा कि वे व्हाट्सएप पर आशाजनक जुड़ाव देख रहे हैं और भारत एआई उपयोग के लिए उनका सबसे बड़ा बाजार बन गया है। मेटा एआई अब हिंदी, फ्रेंच और जर्मन सहित 7 अन्य भाषाओं में उपलब्ध है। भारत में मेटा एआई की शुरुआत पिछले साल की गई थी, लेकिन इस साल जून में इसे सभी के लिए सार्वजनिक कर दिया गया।