सितम्बर 28, 2025 10:20 पूर्वाह्न
80
भारत ने जूनियर विश्व कप निशानेबाजी में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्वर्ण जीता
भारत ने कल नई दिल्ली में जूनियर विश्व कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन निशानेबाजी की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम जूनियर स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि इटली ने स्कीट प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण पदक जीते। डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित प्रतियोगिता का समापन हुआ और भारत पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। कपिल और रश्मिका सहगल ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में अपने ही देश के जोनाथन गेविन एंटनी और वंशिका चौधरी को 16-10 से हराकर भारत को प्रतियोगिता का तीसरा स्वर्ण पदक दिला...