जनवरी 11, 2026 7:18 अपराह्न

views 48

दिल्‍ली: मौसम विभाग के अनुसार कल धुंध छाए रहने की आशंका

राजधानी दिल्‍ली में आज दिनभर धूप खिली रहने से लोगों को भीषण ठंड से राहत मिली। दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान 18 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान चार दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा।      मौसम विभाग के अनुसार कल शीत लहर चलने का अनुमान है और कुछ जगहों पर धुंध छाए रहने की आशंका है। कल का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

जनवरी 1, 2026 4:00 अपराह्न

views 68

मौसम विभाग ने ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 5 जनवरी तक घने कोहरे का अनुमान व्‍यक्‍त

मौसम विभाग ने ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 5 जनवरी तक घने से बहुत घने कोहरे का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। असम, मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल घना कोहरा छाया रहेगा।  अगले दो दिन तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में शीत लहर की स्थिति की संभावना है। आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।    

दिसम्बर 28, 2025 8:34 अपराह्न

views 55

हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित कई राज्यों में 31 तक घना कोहरा: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में 31 तारीख तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी भारत में कल तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और पंजाब में कल तक शीतलहर की स्थिति का भी पूर्वानुमान लगाया है। विभाग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कल ठंडा दिन होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में वायु...

अगस्त 16, 2025 8:51 पूर्वाह्न

views 8

मौसम विभाग ने भारी बारिश के कारण मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने मुम्‍बई में आज अत्‍यधिक तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। शहर में कल सुबह से ही रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। आज तड़के कई स्‍थानों पर तेज बौछारे पड़ी। लगातार वर्षा से अनेक भागों में जल-जमाव हो जाने से जन-जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है। मुम्‍बई पुलिस ने यात्रा परामर्श जारी किया है और अनावश्‍यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।   मौसम विभाग ने रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा पालघर और ठाणे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।   

मार्च 9, 2025 11:21 पूर्वाह्न

views 33

पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र में गरज के साथ बारिश होने और बिजली चमकने का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने और बिजली चमकने का अनुमान लगाया है। विभाग के अनुसार कल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने और बिजली गरजने की संभावना है।     मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों में कोंकण, गोवा, सौराष्ट्र और कच्छ में लू चल सकती है। विभाग ने गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में अलग-अलग इलाकों में ग...

मार्च 7, 2025 9:13 पूर्वाह्न

views 9

मौसम विभाग ने विभिन्‍न क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और सिक्किम के विभिन्‍न क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग के अनुसार, आईएमडी अगले 3 से 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी, मध्य भारत और गुजरात राज्य में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा, केरल, माहे, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति रहने का अनुमान लगाया है।

मार्च 6, 2025 8:34 पूर्वाह्न

views 22

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान तेज़ हवाओं और बारिश का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज़ हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और विदर्भ क्षेत्र में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इस बीच, अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत में तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।

फ़रवरी 23, 2025 9:46 पूर्वाह्न

views 33

मौसम: देश में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा चलने, ओलावृष्टि और बिजली गरजने के साथ तूफान आने की आशंका

आज झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में हिमालय से लगे क्षेत्रों, सिक्किम और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा चलने, ओलावृष्टि और बिजली गरजने के साथ तूफान आने की आशंका है। देश के उत्‍तर-पूर्वी हिस्‍सों में भी दिन भर ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में आज घना कोहरा छाया रहेगा। अगले 2 दिन तक देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्‍सों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

फ़रवरी 20, 2025 10:36 पूर्वाह्न

views 38

मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का अनुमान व्यक्त किया

    मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्‍की से तेज बारिश और बर्फबारी तथा उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्‍की वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में आज हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।  21 से 23 फरवरी के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। आज उत्तराखंड में आंधी और गरज के साथ हल्‍की ओलावृष्टि की भी संभावना है।     आज पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्त...

फ़रवरी 19, 2025 1:46 अपराह्न

views 34

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया

  मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है। पश्चिमी राजस्थान, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज तेज हवाएं और बिजली चमकने के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है। विभाग ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्‍य रहेगा।