जून 12, 2024 7:45 पूर्वाह्न

views 53

मौसम विभाग ने उत्तरी भारत में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने उत्तरी भारत में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू, उत्‍तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्‍ली में अगले चार दिन तक भीषण गर्मी रहने की आशंका है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिन तक भीषण गर्मी का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए स्थिति अनुकूल बनी हुई है। अगले एक दिन में इसके तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ और भागों तक पहुंचने की संभावना है। अगले सात दिन के दौरान पूर्वोत्तर भारत और प...

जून 11, 2024 9:53 पूर्वाह्न

views 33

मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी रहने का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी रहने की चेतावनी दी है। अगले पांच दिनों में जम्मू संभाग, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। अगले दो दिनों में उत्तरी अरब सागर, गुजरात और महाराष्ट्र के अधिकतर हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों के लिए कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी वर्षा, तूफ...