फ़रवरी 13, 2026 5:30 अपराह्न
116
आईएएफ ने हिंद महासागर क्षेत्र में रॉयल थाई वायु सेना – आरटीएएफ के साथ प्रत्यक्ष अभ्यास किया
भारतीय वायु सेना- आईएएफ ने इस माह की 9 से 12 तारीख तक हिंद महासागर क्षेत्र में रॉयल थाई वायु सेना - आरटीएएफ के साथ प्रत्यक्ष अभ्यास किया। इस अभ्यास से दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग मजबूत हुआ और आपसी समझ बढ़ी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग एक हवाई युद्ध प्रशिक्षण अभ्यास के रूप में संपन्न हुआ। इस अभ्यास में भारतीय वायु सेना के एसयू-30एमकेआई बहु-भूमिका वाले लड़ाकू विमानों और रॉयल थाई एयर फोर्स- आरटीएएफ के एसएएबी ग्रिपेन जेट विमानों ने भाग लिया। यह अभ्यास भारतीय व...