जनवरी 1, 2026 4:02 अपराह्न

views 69

राष्ट्रीय महिला आयोग ने हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवती के साथ हुए यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय महिला आयोग ने हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवती के साथ हुए यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने बताया है कि पीड़िता के साथ चलती वैन के अंदर यौन उत्पीड़न किया गया और उसे सड़क पर फेंक दिया गया। आयोग ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक से पांच दिन के अंदर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने राज्य पुलिस को निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करने, आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आयोग ने इस घटना को महिलाओं के जीवन, गरिमा और समानता क...

जनवरी 1, 2026 4:00 अपराह्न

views 69

मौसम विभाग ने ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 5 जनवरी तक घने कोहरे का अनुमान व्‍यक्‍त

मौसम विभाग ने ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 5 जनवरी तक घने से बहुत घने कोहरे का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। असम, मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल घना कोहरा छाया रहेगा।  अगले दो दिन तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में शीत लहर की स्थिति की संभावना है। आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।    

दिसम्बर 9, 2025 8:03 अपराह्न

views 33

छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और मध्य महाराष्ट्र में शीत लहर की आशंका: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कल छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और मध्य महाराष्ट्र में शीत लहर की आशंका व्‍यक्‍त की है। मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, तेलंगाना और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कल तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन तक असम, मेघालय, पूर्वी उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की ...

नवम्बर 26, 2025 7:50 अपराह्न

views 58

मौसम विभाग ने कल पंजाब में शीत लहर और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली तथा हिमाचल प्रदेश में कोहरे की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने कल पंजाब में शीत लहर और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली तथा हिमाचल प्रदेश में कोहरे की संभावना व्‍यक्‍त की है। कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है। केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भी बारिश होने की संभावना है।     इस बीच राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज शाम 7 बजे क्षेत्र का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 328 दर्ज किया गया।    

नवम्बर 17, 2025 2:15 अपराह्न

views 91

गृह मंत्री अमित शाह ने फरीदाबाद में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के फरीदाबाद में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी इसमें भाग ले रहे हैं। उत्तर क्षेत्रीय परिषद में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, चंडीगढ़ और अन्‍य केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।   बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री स...

नवम्बर 17, 2025 7:14 पूर्वाह्न

views 131

हरियाणा: गृह मंत्री अमित शाह फरीदाबाद में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के फरीदाबाद में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के मुख्‍यमंत्री,  दिल्ली, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के उपराज्‍यपाल तथा चंडीगढ़ के प्रशासक भाग लेंगे। यह परिषद केंद्र और राज्यों के बीच सहयोगात्मक संवाद के लिए मंच प्रदान करती है। उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक में राज्‍य सरकारों के बीच समन्‍वय, पानी के बंटवारे से जुडे मुद्दों और विकास कार्यों के बारे में चर्चा होने की संभावना है। राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 19...

फ़रवरी 23, 2025 9:39 पूर्वाह्न

views 33

हरियाणा में 38वां सूरजकुंड अंतरराष्‍ट्रीय शिल्‍प मेला आज सम्‍पन्‍न होगा

  हरियाणा में 38वां सूरजकुंड अंतरराष्‍ट्रीय शिल्‍प मेला आज सम्‍पन्‍न हो रहा है। यह मेला संस्‍कृति, कला और कौशल प्रदर्शनी के लिए प्रसिद्ध रहा है।

नवम्बर 5, 2024 5:48 अपराह्न

views 40

हरियाणा की 15वीं विधानसभा का पहला सत्र 13 नवंबर से शुरू होगा

    हरियाणा की 15वीं विधानसभा का पहला सत्र 13 नवंबर से शुरू होगा। हरियाणा विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सत्र की अगली बैठक बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी।     विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कहा है कि सत्र की आगामी बैठकों के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें सत्र के दौरान चलने वाली कार्यवाही पर चर्चा की जाएगी।

अक्टूबर 27, 2024 7:49 अपराह्न

views 28

हरियाणा सरकार ने गेहूं के प्रमाणित बीजों की बिक्री दरों और तय दरों पर प्रति क्विंटल 1000 रुपए की सब्सिडी देने की घोषणा की है

हरियाणा सरकार ने गेहूं के प्रमाणित बीजों की बिक्री दरों और तय दरों पर प्रति क्विंटल 1000 रुपए की सब्सिडी देने की घोषणा की है। हिसार से हमारे संवाददाता ने गांवों में जाकर इस घोषणा पर किसानों की प्रतिक्रिया ली।   हमारे संवाददाता के अनुसार किसानों ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि सरकार इसी तरह किसानों के हित में फैसले लेती रहेगी व अन्य फसलों के बीज भी सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाएगी।  

अक्टूबर 26, 2024 7:30 अपराह्न

views 21

आगामी रबी सीजन के लिए सस्ती दरों पर प्रमाणित गेहूं के बीज की बिक्री की घोषणा

  हरियाणा सरकार ने कृषि और किसान कल्याण विभाग ने आगामी रबी सीजन के लिए सस्ती दरों पर प्रमाणित गेहूं के बीज की बिक्री की घोषणा की है। कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि किसानों को सस्ती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रति क्विंटल एक हजार रुपये की सब्सिडी देगी।