अप्रैल 20, 2026 3:56 अपराह्न

views 56

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग को मुफ्त योजनाओं पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी किया

चुनाव से पहले राजनीतिक दलों द्वारा मुफ्त योजनाओं की घोषणा पर रोक लगाने की मांग वाली एक जनहित याचिका पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र सरकार, निर्वाचन आयोग और भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश, न्‍यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने कहा कि इस याचिका को इसी तरह के मुद्दों पर लंबित अन्य याचिकाओं के साथ सुनवाई के लिए रखा जाएगा। याचिकाकर्ता ने वित्तीय आंकड़ों का हवाला देते हुए तर्क दिया है कि ऐसी योजनाएं आर्थिक रूप से टिकाऊ नहीं हैं। याच...