जुलाई 25, 2024 9:33 पूर्वाह्न जुलाई 25, 2024 9:33 पूर्वाह्न

views 1

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्‍य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की

  गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कल राज्‍य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। संवाददाताओं से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। उन्‍होंने कहा कि अब तक 4,200 लोगों को सात जिलों में सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। बाढ़ में फंसे 535 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। वर्षा से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्‍या 61 हो गई है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 13 टीमें और राज्‍य आपदा मोचन बल की 20 टीमें बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत और बचा...

जुलाई 16, 2024 9:00 पूर्वाह्न जुलाई 16, 2024 9:00 पूर्वाह्न

views 15

अफगानिस्तान: नंगरहार प्रांत में तेज बारिश के कारण आई बाढ़ में 35 लोगों की मौत, 250 लोग घायल

  पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में तेज बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में कम से कम 35 लोगों की मृत्यु हो गई और 250 लोग घायल हो गए। इस आपदा के कारण कल पाकिस्तान के सीमावर्ती प्रांत के आस-पास के क्षेत्रों और जलालाबाद की प्रांतीय राजधानी सुख रोड़ जिला प्रभावित हुआ है। हताहतों की संख्‍या बढ़ने की आशंका है।   नंगरहार के पास स्थित कुनार प्रांत में इसी तरह की एक प्राकृतिक आपदा में पांच लोगों की मृत्यु हुई है। मई महीने से अफगानिस्तान में तेज बारिश और बाढ़ के कारण 400 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजार...

जुलाई 11, 2024 2:09 अपराह्न जुलाई 11, 2024 2:09 अपराह्न

views 15

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में बचाव एवं राहत अभियान में मदद के लिए सेना को बुलाया गया

  उत्तर प्रदेश में बचाव एवं राहत अभियान में मदद के लिए सेना को बुलाया गया है। मध्य सूर्या कमांड ने बचाव कार्य में मदद के लिए दो टुकड़ियां शाहजहांपुर जिले में भेजी हैं। गर्रा और खन्नौत नदी की धारा में 264 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज तराई क्षेत्र के श्रावस्ती और बलरामपुर जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि 12 जिलों के 633 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। ये जिले हैं- लखीमपुर खीरी, सीतापुर, पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्...

जुलाई 11, 2024 9:37 पूर्वाह्न जुलाई 11, 2024 9:37 पूर्वाह्न

views 1

असम में बाढ़ से पिछले 24 घंटों में पांच लोगों की मौत

  असम में बाढ़ से पिछले 24 घंटों में पांच अन्य लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ से अब तक 84 लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा रिपोर्टिंग और सूचना प्रणाली के अनुसार 27 जिलों में चौदह लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 

जुलाई 11, 2024 9:20 पूर्वाह्न जुलाई 11, 2024 9:20 पूर्वाह्न

views 18

उत्तर प्रदेश: पिछले 24 घंटों में वर्षा जनित हादसों में 22 लोगों की मौत हुई

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में वर्षा जनित हादसों में 22 लोगों की मृत्यु हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज तराई क्षेत्र के श्रावस्ती जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। 

जुलाई 10, 2024 10:16 पूर्वाह्न जुलाई 10, 2024 10:16 पूर्वाह्न

views 11

उत्तर प्रदेश: बाढ़ की स्थिति का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद

  उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बिगड़ती जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के साथ बाढ़ग्रस्त क्षेत्र पीलीभीत और लखीमपुर खीरी जिलों का दौरा करेंगे। हवाई निरीक्षण करने के बाद उनका बाढ़ पीड़ितों से मिलने और इन इलाकों में चल रहे बचाव और राहत अभियान की समीक्षा करने का भी कार्यक्रम है। 

जुलाई 8, 2024 12:00 अपराह्न जुलाई 8, 2024 12:00 अपराह्न

views 13

उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन से राजमार्ग और स्थानीय सड़कें अवरुद्ध

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में तेज वर्षा के कारण जलभराव और घरों को नुकसान हुआ। इससे कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न हो गईं और पेड़ उखड़ गए। मूसलाधार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन से राजमार्ग और स्थानीय सड़कें अवरुद्ध हो गईं। कुमाऊं क्षेत्र में बनबसा, टनकपुर, खटीमा और सितारगंज में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इससे निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की तैनाती की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले छह घंटों में बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर और चमोली जिलों मे...

जुलाई 8, 2024 11:20 पूर्वाह्न जुलाई 8, 2024 11:20 पूर्वाह्न

views 11

उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश दिया

उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश तथा विभिन्न जलाशयों और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को 24 घंटे के अंदर बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने का निर्देश दिया है।   

जुलाई 4, 2024 9:03 पूर्वाह्न जुलाई 4, 2024 9:03 पूर्वाह्न

views 5

असम में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हुई, पिछले 24 घंटों में ही आठ लोगों की मौत

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 29 जिलों में 16 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटों में बाढ़ के कारण आठ लोग मारे गए और तीन अन्य लापता हैं। राज्य में बाढ़ के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। 105 राजस्व मंडलों के कुल 2800 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इससे 39 हज़ार 400 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने वीडियो क्राफेंस के माध्‍यम से जिला आयुक्‍तों के साथ बाढ़ की स्थिति के साथ समीक्षा और उन्हें राहत और ब...

जुलाई 2, 2024 2:06 अपराह्न जुलाई 2, 2024 2:06 अपराह्न

views 16

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 19 जिलों में 6 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में

  असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। राज्‍य के 19 जिलों में छह लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तिनसुकिया और धेमाजी जिले में दो और व्यक्तियों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या 36 हो गई है। गोलाघाट में एक अन्य व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। बाढ़ से 64 मंडलों के कुल एक हजार दो सौ 75 गांव प्रभावित हुए हैं।  राज्य भर में 14 हजार 700 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें नष्ट हो गई हैं।