सितम्बर 4, 2024 8:07 अपराह्न सितम्बर 4, 2024 8:07 अपराह्न

views 4

आन्‍ध्र प्रदेश में बाढ की स्थिति की निगरानी के लिए विशेषज्ञों की एक टीम का गठन

        गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि केंद्र सरकार ने आन्‍ध्र प्रदेश में बाढ की स्थिति की निगरानी के लिए विशेषज्ञों की एक टीम का गठन किया है। इस टीम का नेतृत्‍व गृहमंत्रालय में आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री शाह ने कहा कि केंद्रीय टीम आन्‍ध्र प्रदेश के बाढ प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी और वहां बाढ प्रबंधन, जलाशय प्रबंधन और बांध सुरक्षा का आकलन करेगी तथा तत्‍काल राहत पहुंचाने के उपायों पर सुझाव देगी।    

अगस्त 6, 2024 1:22 अपराह्न अगस्त 6, 2024 1:22 अपराह्न

views 44

सूडान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण 32 लोगों की मौत, 107 घायल

सूडान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 32 लोगों की मृत्यु हो गई है और 107 अन्य घायल हो गए हैं। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सात राज्य बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं और 5500 से अधिक घर टूट गए हैं। भारी बारिश और बाढ़ की वजह से डायरिया के कई मामले सामने आए हैं। मंत्रालय बरसात के मौसम की महामारी से निपटने के लिए कदम उठा रहा है। सूडान में भारी बारिश के कारण जून और अक्टूबर के बीच हर साल बाढ़ आती है।

जुलाई 26, 2024 1:29 अपराह्न जुलाई 26, 2024 1:29 अपराह्न

views 4

गुजरात: बाढ़ प्रभावित जिलों में कम हो रहा है पानी, लोगों को मिली राहत 

  गुजरात में प्रभावित जिलों में बाढ़ का पानी कम होने लगा है जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। हालाँकि, वडोदरा, सूरत के कुछ हिस्से अभी भी पानी में डूबे हुए हैं। एनडीआरएफ की एक टीम ने आज सुबह वडोदरा के वडसर गांव में बाढ़ के पानी में फंसे लगभग 16 लोगों को बचाया। पटरियों पर पानी जमा होने के कारण आज अहमदाबाद डिवीजन से गुजरने वाली कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है.      इस बीच, आज पूरे राज्य में बारिश की तीव्रता भी काफी कम हो गई है। मौसम विभाग ने आज दक्षिण गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर मूसल...

जुलाई 12, 2024 12:36 अपराह्न जुलाई 12, 2024 12:36 अपराह्न

views 24

असम: बाढ़ की स्थिति में हुआ सुधार लेकिन अभी भी 2500 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन 26 जिलों के क्षेत्रों के 2500 से अधिक गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य भर में 39 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलें नष्ट हो गयी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ़ से किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। ब्रह्मपुत्र, बूढ़ी दिहिंग, दिसांग और कुशियारा नदियां खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने असम में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है। राज्य सरकार ने 189 राहत शिविर और एक सौ दस वितरण केंद्र खोले हैं...

जुलाई 10, 2024 5:47 अपराह्न जुलाई 10, 2024 5:47 अपराह्न

views 28

उत्तर प्रदेश सरकार बाढ़ग्रस्‍त क्षेत्रों में कटाव के कारण अपनी कृषि भूमि खोने वाले किसानों को पट्टे पर भूमि देगी

उत्तर प्रदेश सरकार बाढ़ग्रस्‍त क्षेत्रों में कटाव के कारण अपनी कृषि भूमि खोने वाले किसानों को पट्टे पर भूमि देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बाढ़ प्रभावित पीलीभीत और लखीमपुर खीरी जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया तथा बचाव और राहत अभियान की समीक्षा की। श्री योगी ने कहा कि नदियां उथली हो गयी है और अब समय आ गया है कि नदियों के प्रवाह को सुधारने के उपाय किये जायें। उन्होंने दोनों जिलों में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री और पीलीभीत से सांसद जितिन प्रसाद भी उनके साथ थे। हमारे संवाददाता ...

जुलाई 9, 2024 4:23 अपराह्न जुलाई 9, 2024 4:23 अपराह्न

views 24

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और जमीनी निरीक्षण किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य के कुमाउं के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और जमीनी निरीक्षण किया। 7 और 8 जुलाई को मूसलाधार बारिश के कारण उधमसिंह नगर और चपांवत जिलों के कुछ स्थानों पर जलभराव के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। एक हजार चार सौ से अधिक लोगों को  उधम सिंह नगर के सितारगंज और खातीमा तहसील के कुछ स्थानों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं 150 परिवारों के चार सौ लोगों को चंपावत जिले के पूर्णागिरि से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच...

जुलाई 8, 2024 8:55 अपराह्न जुलाई 8, 2024 8:55 अपराह्न

views 14

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने मणिपुर दौरे के दौरान विभिन्न राहत शिविरों में शरण लिये हुए हिंसा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की

विपक्ष के नेता राहुल गांधी का एक दिवसीय मणिपुर दौरा संपन्न हो गया है। उन्होंने राज्य के विभिन्न राहत शिविरों में शरण लिये हुए हिंसा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। कांग्रेस नेता ने इंफाल में मीडियाकर्मियों को भी संबोधित किया और मणिपुर के लोगों से हिंसा रोकने तथा शांति से रहने की अपील की।  उन्होंने कहा कि उनकी मणिपुर यात्रा राजनीति से प्रेरित नहीं है और उन्होंने प्रभावित परिवारों के दुख और दर्द को साझा करने के लिए राज्य का दौरा किया है। श्री राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि वे राज्य में हिंसा का स...

जुलाई 8, 2024 4:45 अपराह्न जुलाई 8, 2024 4:45 अपराह्न

views 10

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने मणिपुर दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने एक दिवसीय दौरे पर मणिपुर पहुंच गए। वह आज सुबह असम के कछार पहुंचे और बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। फिर वह मणिपुर के जिरीबाम जिले पहुंचे और जिले में शरण ले रहे हिंसा प्रभावित परिवारों से बातचीत की। इंफाल का दौरा करने के बाद श्री गांधी चुराचांदपुर पहुंचे। जहां उन्होंने राहत शिविरों का दौरा किया। इसके बाद वह बिष्णुपुर जिले का दौरा करेंगे और राहत शिविर के कैदियों से मिलेंगे। कांग्रेस नेता आज शाम इंफाल रवाना होने से पहले मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइ...

जुलाई 5, 2024 7:40 पूर्वाह्न जुलाई 5, 2024 7:40 पूर्वाह्न

views 22

असम: लगातार बारिश से और बढ़ी बाढ़ की समस्या,  21 लाख से अधिक लोग प्रभावित 

  असम में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति और भी खराब हो गई है। 29 जिलों में 21 लाख से अधिक लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बाढ़ प्रभावित मोरीगांव जिले का दौरा किया और लोगों से बातचीत की। राज्यपाल ने मौजूदा स्थिति का भी जायजा लिया और जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों की आवश्यकतायें पूरा करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी स्थिति का जायजा लेने के लिए माजुली, धेमाजी और लखीमपुर का दौरा किया।     

जुलाई 3, 2024 9:54 पूर्वाह्न जुलाई 3, 2024 9:54 पूर्वाह्न

views 20

असम: 28 जिलों के 11 लाख से अधिक लोग कर रहे हैं बाढ़ का सामना, 24 घंटों के दौरान तीन लोगों की हुई मृत्‍यु, मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हुई

असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई है। 28 जिलों के 11 लाख से अधिक लोग बाढ़ का सामना कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तिनसुकिया और धेमाजी में और तीन लोगों की मृत्‍यु हो गई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। वहीं, बिश्‍वनाथ में एक व्यक्ति के  लापता होने की खबर है। बाढ़ के कारण 84 राजस्‍व क्षेत्र के कुल 2 हजार 208 गांव प्रभावित हुए हैं। पूरे राज्‍य में 42 हजार हेक्टेयर भूमि पर फसलों को नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सभी संबंधित मंत्रियों और विधायकों को बाढ़ प...