अप्रैल 8, 2026 4:28 अपराह्न
51
अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम के तहत छह देशों के नौ प्रतिनिधि चुनावी प्रक्रिया का अवलोकन करने पुद्दुचेरी पहुंचे
निर्वाचन आयोग के अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम के तहत छह देशों के नौ प्रतिनिधि चुनावी प्रक्रिया का अवलोकन और अनुभव करने के लिए पुद्दुचेरी पहुंचे हैं। इनमें किर्गिस्तान, कोटे डी आइवर, मोल्दोवा, मंगोलिया, गुयाना और भूटान के प्रतिनिधि शामिल हैं। जिला चुनाव अधिकारी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन सत्र के बाद, प्रतिनिधि आज इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वितरण केंद्रों का दौरा करेंगे। वे मतदान व्यवस्था को प्रत्यक्ष रूप से देखने के लिए कल चुनिंदा मतदान केंद्रों का भी दौरा करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक...