अप्रैल 9, 2026 7:30 अपराह्न
29
दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशासनिक कार्रवाई के लिए समय सीमा तय की
दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशासनिक कार्रवाई के लिए निर्धारित समय सीमा तय करते हुए सभी संबंधित विभागों को लोक लेखा समिति (पैक) की सिफारिशों को लागू करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश 31 मार्च 2022 को समाप्त हुए वर्ष के लिए भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन पर किए गए ऑडिट की पहली रिपोर्ट पर आधारित है। इसके अंतर्गत सभी विभागों को 31 जुलाई 2026 तक एक कार्यवाही रिपोर्ट प्रस्तुत करने को ...