अप्रैल 10, 2026 8:22 अपराह्न
61
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ-सीपीए भारत क्षेत्र जोन-7 सम्मेलन गोवा में संपन्न
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ-सीपीए भारत क्षेत्र जोन-7 सम्मेलन आज गोवा में संपन्न हो गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विधायी निकायों में महिलाओं की अधिक भागीदारी और लोकतंत्र को मजबूत करने में युवाओं की भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नीति निर्माण में महिलाओं की भूमिका पंचायतों से लेकर संसद तक विस्तारित होनी चाहिए। दो दिवसीय सम्मेलन में सांसदों और विधायकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा व्यापार, सतत विकास, समुद्री प्रबंधन और समुद्री अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर विचार साझा किए। श्री बिरला ने कहा ...