अप्रैल 10, 2026 8:22 अपराह्न | Commonwealth Parliamentary Association-CPA India Region Zone-7

printer

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ-सीपीए भारत क्षेत्र जोन-7 सम्मेलन गोवा में संपन्‍न

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ-सीपीए भारत क्षेत्र जोन-7 सम्मेलन आज गोवा में संपन्‍न हो गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विधायी निकायों में महिलाओं की अधिक भागीदारी और लोकतंत्र को मजबूत करने में युवाओं की भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नीति निर्माण में महिलाओं की भूमिका पंचायतों से लेकर संसद तक विस्तारित होनी चाहिए।
दो दिवसीय सम्मेलन में सांसदों और विधायकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा व्यापार, सतत विकास, समुद्री प्रबंधन और समुद्री अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर विचार साझा किए। श्री बिरला ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवा विधायकों को सशक्त बनाना महत्वपूर्ण होगा। श्री बिरला ने गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा जैसे तटीय राज्यों के विकास मॉडल पर भी बल दिया।
गोवा के राज्यपाल अशोक गजपति राजू ने विधायी निकायों में सार्थक बहसों के महत्व का उल्लेख किया। सम्मेलन में कुल 51 विधायकों ने भाग लिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला