अक्टूबर 24, 2025 8:53 अपराह्न अक्टूबर 24, 2025 8:53 अपराह्न

views 307

महाराष्ट्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ‘मोदी का मिशन’ नामक पुस्तक का विमोचन किया

महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज मुंबई में 'मोदी का मिशन' नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक प्रसिद्ध वकील बर्जिस देसाई हैं।   इस अवसर पर आचार्य देवव्रत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान, अनुच्छेद 370 को निरस्त करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिना किसी विवाद के कई जटिल मुद्दों का समाधान किया। श्री देवव्रत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे सम्मानित नेताओ...

अक्टूबर 9, 2025 6:29 अपराह्न अक्टूबर 9, 2025 6:29 अपराह्न

views 47

दिल्‍ली: मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता भारतीय मोबाइल कांग्रेस के 9वें संस्करण में शामिल हुईं

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता आज राजधानी में आयोजित भारतीय मोबाइल कांग्रेस के 9वें संस्करण में शामिल हुईं। अपने संबोधन में उन्‍होंने कहा कि यह आयोजन भारत की डिजिटल क्रांति, नवाचार और आत्मनिर्भरता के अद्भुत संगम का प्रतीक है। श्रीमती गुप्‍ता ने भारतीय महिलाओं द्वारा डिजिटल इंडिया में सहभागिता को लेकर उनकी सराहना की और कहा कि आज चिप डिजाइन से लेकर कोडिंग, स्टार्टअप्स से लेकर साइबर सुरक्षा तक, वे इसमें नया अध्याय लिख रही हैं। उन्‍होंने कहा कि यह आयोजन इस परिवर्तन की जीवंत झलक है जहां स्टार्ट...

सितम्बर 2, 2025 6:44 अपराह्न सितम्बर 2, 2025 6:44 अपराह्न

views 6

दिल्ली: यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर, मुख्यमंत्री ने जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जलस्तर में ये बढ़ोतरी दिल्‍ली एनसीआर में लगातार हो रही बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से देखी जा रही है।   आज इस सम्बन्ध में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहर के गीता कॉलोनी फ्लाइओवर क्षेत्र जाकर यमुना के जलस्तर और प्रभावित इलाकों में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण कर हालात का जायज़ा लिया।   उन्होंने लोगों से मुलाक़ात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ हर पल खड़ी है। मुख्यमंत्री ने तराई क्षेत्रों से निकालक...

अगस्त 14, 2025 11:50 पूर्वाह्न अगस्त 14, 2025 11:50 पूर्वाह्न

views 20

असम: मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍व सरमा कल सुबह नौ बजे गुवाहाटी में खानापाड़ा में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराएंगे

असम सरकार ने कल होने वाले स्‍वतंत्रता दिवस समारोहों से पहले सुरक्षा बढ़ा दी है। मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍व सरमा कल सुबह नौ बजे गुवाहाटी में खानापाड़ा में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराएंगे। राज्‍य के अन्‍य मंत्री विभिन्‍न जिलों में झंडा फहराएंगे। 79वें स्‍वतंत्रता दिवस मनाने के लिए राज्‍य में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रतिबंधित उग्रवादी गुट उल्‍फा के राज्‍य में पूर्ण बंद के आह्वान और लोगों से स्‍वतंत्रता दिवस समारोह का बहिष्‍कार करने की उसकी अपील को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना ...

जून 27, 2024 8:52 अपराह्न जून 27, 2024 8:52 अपराह्न

views 14

रांची की पीएमएलए अदालत ने पूर्व सीएम हेमन्‍त सोरेन की न्‍यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ाया

रांची की विशेष पीएमएलए अदालत ने जेल में बन्‍द झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन की न्‍यायिक हिरासत को आज 14 दिनों के लिए बढ़ाया है। सोरेन एक जमीन घोटाले मामले में रांची की बिरसा मुडा सेन्‍ट्रल जेल में बंद हैं। श्री सोरेन और 11 अन्‍य आरोपियों को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिग के माध्‍यम विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया। मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी।