मई 1, 2026 6:02 अपराह्न
25
मेघालय में जनगणना स्व-गणना अभियान शुरू, 15 मई तक भर सकेंगे विवरण
मेघालय के राज्यपाल सी. एच. विजयशंकर ने आज शिलांग स्थित लोक भवन में जनगणना पोर्टल पर स्व-गणना अभियान का आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया। राज्यपाल ने पोर्टल पर प्रथम चरण की पहली प्रक्रिया, यानी स्व-गणना चरण के लिए आवश्यक विवरण उपलब्ध कराए। जनगणना संचालन निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्यपाल को जनगणना अभ्यास की तैयारियों और प्रगति के बारे में जानकारी दी। यह पूरी तरह से डिजिटल होने वाली पहली जनगणना प्रक्रिया होगी। यह प्रक्रिया नागरिकों के लिए 15 मई तक चलेगी। व्यक्ति अपने परिवार का विवरण भर सकेंगे, ...