अप्रैल 10, 2026 8:36 अपराह्न
33
उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने से दस लोगों की मौत; प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति ने शोक व्यक्त किया
उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में नौका पलटने की दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री राधाकृष्णन ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई नौका दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलो...