अप्रैल 10, 2026 8:36 अपराह्न | capsizing of boat in Mathura

printer

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने से दस लोगों की मौत; प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति ने शोक व्‍यक्‍त किया

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में नौका पलटने की दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री राधाकृष्णन ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई नौका दुर्घटना पर शोक व्‍यक्‍त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में इस दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की भी कामना की।

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में आज यमुना नदी में नाव पलटने से दस लोगों की मौत हो गई। नौका में लुधियाना के श्रद्धालु सवार थे। सभी दस शव बरामद किए जा चुके हैं और बचाव अभियान जारी है। मथुरा के जिला मजिस्ट्रेट सीपी सिंह ने बताया कि लुधियाना के करीब 30 से 32 लोग दो नावों में सवार थे। यह घटना केसी घाट के पास हुई, जहां एक नाव डूब गई। उन्‍होंने बताया कि सेना को बुलाया गया है और एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ के दल भी घटनास्‍थल पर पहुंच गये हैं। राहत कार्यों के लिए साठ गोताखोरों को लगाया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी घटना पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला