अप्रैल 23, 2026 7:21 अपराह्न
49
गुजरात के उमरेठ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
गुजरात के उमरेठ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। शाम पांच बजे तक लगभग 54 दशमलव चार-दो प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सभी केंद्रों से प्राप्त आंकड़ों के मिलान के बाद अंतिम आंकड़ों में मामूली वृद्धि होने की उम्मीद है। कुल 6 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के हर्षद परमार और कांग्रेस के भृगुराजसिंह चौहान के बीच है। पूरे क्षेत्र में तीन सौ छह मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे और सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए एक हजार पांच सौ से अधिक कर्मचा...