अप्रैल 23, 2026 7:21 अपराह्न | by-election

printer

गुजरात के उमरेठ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

गुजरात के उमरेठ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। शाम पांच बजे तक लगभग 54 दशमलव चार-दो प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सभी केंद्रों से प्राप्त आंकड़ों के मिलान के बाद अंतिम आंकड़ों में मामूली वृद्धि होने की उम्मीद है।
कुल 6 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के हर्षद परमार और कांग्रेस के भृगुराजसिंह चौहान के बीच है। पूरे क्षेत्र में तीन सौ छह मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे और सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए एक हजार पांच सौ से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया था। दो बार के विधायक गोविंद परमार के निधन के कारण उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला