फ़रवरी 13, 2026 6:28 अपराह्न
35
ब्रिक्स शेरपाओं के लिए राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में विशेष सांस्कृतिक संध्या
विदेश मंत्रालय ने वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत हस्तशिल्प विकास आयुक्त कार्यालय के सहयोग से राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में ब्रिक्स शेरपा और सू-शेरपाओं के लिए एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। 10 फरवरी को आयोजित यह कार्यक्रम भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शेरपा और सू-शेरपाओं की पहली बैठक के सफल समापन पर हुआ। वस्त्र मंत्रालय ने बताया है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्प, कला, संगीत और व्यंजन सहित जीवंत परंपराओं को प्रदर्शित करना था...