फ़रवरी 27, 2025 1:48 अपराह्न

views 20

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने आज दिल्ली विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया

  आम आदमी पार्टी के विधायकों ने आज दिल्ली विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। विधायकों ने आरोप लगाया कि उन्हें विधानसभा परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। विपक्ष की नेता आतिशी ने इस कदम को अलोकतांत्रिक बताया है। उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि चूंकि आम आदमी पार्टी के विधायक निलंबित हैं, इसलिए उन्हें विधानसभा परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है।     इस बीच, दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि सदन में उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान आम आदमी पार्टी विधायकों क...

फ़रवरी 21, 2025 8:55 पूर्वाह्न

views 43

भाजपा ने कांग्रेस पर भारत के चुनावों को प्रभावित करने के लिए विदेशी धन का उपयोग करने का आरोप लगाया

  भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर षड्यंत्र रचने और भारत के चुनावों को प्रभावित करने के लिए विदेशी धन का उपयोग करने का आरोप लगाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कल नई दिल्ली में कहा कि विदेशी सहायता देने वाली अमरीकी सरकार की स्वतंत्र संस्था यूएसएड द्वारा धन उपलब्ध कराए जाने के संबंध में अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की टिप्पणी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दावे को सही साबित कर दिया है कि विदेशी ताकतें उन्हें सत्ता में आने से रोकने की कोशिश कर रह...

फ़रवरी 20, 2025 1:13 अपराह्न

views 721

रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, छह कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ

भारतीय जनता पार्टी की पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता ने आज दिल्‍ली के रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मु्ख्यमंत्री के साथ छह कैबिनेट मंत्रियों- प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रवींद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी शपथ ली।      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई केंद्रीय मंत्री  इस अवसर पर उपस्थित रहे।...

फ़रवरी 20, 2025 12:25 अपराह्न

views 297

दिल्ली सरकार में होंगे छह केबिनेट मंत्री, आज लेंगे शपथ

  दिल्‍ली सरकार में छह केबिनेट मंत्री होंगे। इनमें प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिन्दर सिंह सिरसा, रविन्‍द्र इन्‍द्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह के नाम शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह से पहले पत्रकारों से बातचीत में भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है और भाजपा, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप दिल्‍ली में कार्य करेगी।   पार्टी नेता मनजिन्‍दर सिंह सिरसा ने भी आज शपथ लेने से पहले पार्टी के शीर्ष नेतृत्‍व को धन्‍यवाद दिया। उन्‍होंने कहा कि यह सभी क...

फ़रवरी 20, 2025 12:18 अपराह्न

views 206

रोहिणी से भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में शपथ लेंगे

  भारतीय जनता पार्टी के नेता और रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में 37 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप मित्तल को हराया। पत्रकारों से बात करते हुए, श्री गुप्ता ने पार्टी का आभार व्यक्त किया और दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद कहा। श्री गुप्ता ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरा करेंगे और उम्मीद जताई कि सदन में स्वस्थ चर्चा होगी।

फ़रवरी 20, 2025 12:46 अपराह्न

views 15

रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी

भारतीय जनता पार्टी की नेता रेखा गुप्ता आज दोपहर दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। रेखा गुप्ता का नाम कल दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के रूप में घोषित किया गया था। उन्होंने कल राज निवास में उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। उपराज्यपाल ने उनका दावा स्वीकार करते हुए उन्हें सरकार बनाने के लिए आम...

फ़रवरी 20, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 26

रेखा गुप्ता ने उन्‍हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्‍व का आभार व्‍यक्‍त किया

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन्‍हें इस महत्‍वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्‍व का आभार व्‍यक्‍त किया है। नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में रेखा गुप्‍ता ने उन जैसे साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताकर बड़ी जिम्‍मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का आभार व्‍यक्‍त किया।

फ़रवरी 20, 2025 7:29 पूर्वाह्न

views 23

कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा के बाद उन्हें बधाई दी

    दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा के बाद गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों समेत कई भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्हें रेखा गुप्ता पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा दिल्ली को दुनिया की शीर्ष राजधानियों में से एक बनाने के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए दिल्ली में भाजपा की नई मुख्यमंत्री समर्पण भाव के साथ काम करेंगी।      सूचना एवं ...

फ़रवरी 20, 2025 7:00 पूर्वाह्न

views 26

रामलीला मैदान में आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी रेखा गुप्ता

    श्रीमती रेखा गुप्ता आज नई दिल्ली के प्रतिष्ठित रामलीला मैदान में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक में कल नेता चुने जाने के बाद उन्होंने राज निवास में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।     उपराज्यपाल आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर बजे रेखा गुप्ता को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। इस कार्यक...

फ़रवरी 19, 2025 11:56 पूर्वाह्न

views 51

दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक आज

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक आज शाम नई दिल्ली में होगी। इस बैठक में भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। बैठक के दौरान दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम को अंतिम रूप दिया जाएगा। अगले मुख्यमंत्री के लिए शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह रामलीला मैदान में होगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीती हैं।