अगस्त 6, 2024 1:27 अपराह्न
34
संसद के दोनों सदनों में बांग्लादेश की स्थिति पर आज बयान देंगे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज संसद के दोनों सदनों में बांग्लादेश की स्थिति पर बयान देंगे। डॉ. जयशंकर राज्यसभा में दिन के ढाई बजे और लोकसभा में साढ़े तीन बजे वक्तव्य देंगे। इससे पहले, सरकार ने आज सुबह बांग्लादेश की स्थिति पर विचार-विमर्श के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नेताओं को बांग्लादेश के ताजा घटनाक्रम की जानकारी दी। डॉ. जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में सर्वदलीय बैठक में मिली सर्वसम्मति और समर्थन की सराहना की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, सं...