अगस्त 7, 2024 12:03 अपराह्न अगस्त 7, 2024 12:03 अपराह्न

views 20

आंध्र प्रदेश: सरकार और गूगल तथा यूट्यूब के अधिकारियों के बीच हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस, राज्य को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने में हुई  प्रगति को किया गया चिन्हित 

  आंध्र प्रदेश सरकार और गूगल तथा यूट्यूब के उच्च-स्तरीय अधिकारियों के बीच कल हुई एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंस में राज्य को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने में हुई महत्वपूर्ण प्रगति को चिन्हित किया गया। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में हुई बैठक में राज्य के तकनीकी विकास में तेजी लाने पर चर्चा की गई।    इस चर्चा में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और गूगल के प्रमुख प्रतिनिधि तथा यूट्यूब के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी, नील मोहन ने भाग लिया। चर्चा में डिजिटल बुनियादी ढांचे को मज...

जुलाई 25, 2024 9:24 पूर्वाह्न जुलाई 25, 2024 9:24 पूर्वाह्न

views 15

केंद्रीय बजट 2024-25 के अंतर्गत आंध्र प्रदेश में रेलवे के लिए 9,151 करोड़ रुपये आवंटित किए गए: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेल, सूचना प्रसारण और इलेक्‍ट्रॉनिकी तथा संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2024-25 के बजट में आंध्र प्रदेश में रेलवे के लिए 9,151 करोड़ रुपये की बड़ी रकम निर्धारित की गई है। नई दिल्‍ली में कल विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाददाता सम्मेलन में श्री अश्विनी वैष्‍णव ने आंध्र प्रदेश के लिए बजट प्रावधानों की जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि 2009 से 2014 तक संयुक्त आंध्र प्रदेश के लिए औसत बजट आवंटन केवल 886 करोड़ रुपये था। उन्‍होंने कहा कि इस वर्ष इसमें लगभग 10 गुणा वृद्धि की गई है। उन्‍होंने ...

जुलाई 17, 2024 12:39 अपराह्न जुलाई 17, 2024 12:39 अपराह्न

views 15

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन0 चंद्रबाबू नायडू ने कल नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक के दौरान श्री नायडू ने गृह मंत्री को राज्य की वित्तीय स्थिति और जारी किये गये चार श्‍वेत पत्रों के बारे में जानकारी दी। श्री नायडू ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान आर्थिक अनियमितताओं, गंभीर असफलताओं और व्यापक भ्रष्टाचार से आंध्र प्रदेश को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि  राज्य की अर्थव्यवस्था को बहाल करने के लिए केन्‍द्र और राज्‍य सरकार मिलकर व्यापक योजना त...

जुलाई 9, 2024 9:16 अपराह्न जुलाई 9, 2024 9:16 अपराह्न

views 11

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन0 चंद्रबाबू नायडू ने बिजली क्षेत्र पर श्वेत पत्र जारी किया

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन0 चंद्रबाबू नायडू ने आज अमरावती में राज्य सचिवालय में संवाददाता सम्मेलन में बिजली क्षेत्र पर श्वेत पत्र जारी किया। आज संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने लोगों से ट्रयू अप, फ्यूल सरचार्ज और इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी जैसे विभिन्न तरीकों से अत्यधिक शुल्क वसूला था। उन्होंने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं पर 45 प्रतिशत शुल्क बढ़ा दिया गया है और इस फैसले से 53 लाख करोड़ लोगों को नुकसान हुआ है। श्री नायडू ने कहा कि पिछले पांच साल में बिजली कंपनियो...

जुलाई 8, 2024 8:14 अपराह्न जुलाई 8, 2024 8:14 अपराह्न

views 15

आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में राज्‍य भाजपा इकाई की कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई

आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में राज्‍य भाजपा इकाई की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस अवसर पर सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री एल मुरुगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पिछले दस वर्षों में देश ने बहुत विकास किया है। उन्‍होंने कहा कि एनडीए सरकार ने राज्‍य में कई विकास परियोजनाएं शुरू की है और डबल इंजन सरकार राज्‍य के विकास को तेजी से बढाएगी। राज्‍य भाजपा अध्‍यक्ष डी पुरंदेश्‍वरी ने कहा कि लोगों ने विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए एनडीए सरकार की नीतियों के समर्थन में मतदान ...

जुलाई 8, 2024 12:11 अपराह्न जुलाई 8, 2024 12:11 अपराह्न

views 7

आंध्र प्रदेश: भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन आज आंध्र प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए राजामहेंद्रवरम पहुंचने के लिए विजयवाड़ा हवाई अड्डे पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने डॉ. एल. मुरुगन का स्वागत किया। बाद में केंद्रीय मंत्री सड़क मार्ग से राजामहेंद्रवरम के लिए रवाना हो गए।

जुलाई 4, 2024 1:49 अपराह्न जुलाई 4, 2024 1:49 अपराह्न

views 12

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज सवेरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। श्री नायडू ने प्रधानमंत्री से राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इससे पहले, श्री नायडू ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से बातचीत की। विभिन्न मुद्दों पर यह बातचीत लगभग तीस मिनट तक चली।     श्री नायडू आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, हरदीप सिंह पुरी और मनोहर लाल से भी मुलाकात करेंगे। 

जुलाई 4, 2024 1:47 अपराह्न जुलाई 4, 2024 1:47 अपराह्न

views 16

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अल्लूरी सीताराम राजू की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज दिल्ली में क्रांतिकारी नेता अल्लूरी सीताराम राजू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।    

जुलाई 3, 2024 1:50 अपराह्न जुलाई 3, 2024 1:50 अपराह्न

views 15

तेलंगाना:  उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने इस महीने होने वाली तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की बैठक की तैयारियों की समीक्षा की

  तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने कुछ और मंत्रियों के साथ इस महीने की 6 तारीख को होने वाली तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की बैठक की तैयारियों की समीक्षा की। राज्य सरकार ने दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच बैठक हैदराबाद के महात्मा ज्योतिबा फुले प्रजा भवन में आयोजित करने का निर्णय लिया है।    उपमुख्यमंत्री ने राज्य की मुख्य सचिव शांति कुमारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियों की समीक्षा की। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश राज्य के पुनर्गठन के ब...

जून 29, 2024 10:45 पूर्वाह्न जून 29, 2024 10:45 पूर्वाह्न

views 18

पूर्व राज्यसभा सदस्य और अविभाजित आंध्र प्रदेश राज्य की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मपुरी श्रीनिवास का हुआ निधन   

पूर्व राज्यसभा सदस्य और अविभाजित आंध्र प्रदेश राज्य की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मपुरी श्रीनिवास का आज सुबह निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। धर्मपुरी श्रीनिवास तीन बार 1989, 1999 और 2004 में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए और 2009 में उच्च शिक्षा और इंटरमीडिएट शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया।