जून 29, 2024 10:45 पूर्वाह्न

views 30

पूर्व राज्यसभा सदस्य और अविभाजित आंध्र प्रदेश राज्य की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मपुरी श्रीनिवास का हुआ निधन   

पूर्व राज्यसभा सदस्य और अविभाजित आंध्र प्रदेश राज्य की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मपुरी श्रीनिवास का आज सुबह निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। धर्मपुरी श्रीनिवास तीन बार 1989, 1999 और 2004 में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए और 2009 में उच्च शिक्षा और इंटरमीडिएट शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया। 

जून 12, 2024 12:42 अपराह्न

views 38

तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख नारा चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख नारा चंद्रबाबू नायडू ने आज कृष्णा जिले के केसरपल्ली आईटी पार्क में आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने उन्हें पद और गोपनीयता की दिलाई। श्री नायडू के साथ जन सेना पार्टी के तीन और भारतीय जनता पार्टी के एक सदस्य सहित 24 नवनिर्वाचित विधायकों ने मंत्रिपरिषद में मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण, तेलुगु देशम पार्टी महासचिव नारा लोकेश और वरिष्ठ भाजपा नेता सत्य कुमार यादव शामिल हैं।   शपथ ग्रहण ...

जून 12, 2024 10:32 पूर्वाह्न

views 92

आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू

तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह कृष्णा जिले के केसरापल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगें।

जून 11, 2024 4:31 अपराह्न

views 153

तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश विधानसभा में एनडीए का नेता चुना गया

  तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश विधानसभा में एनडीए का नेता चुना गया है। विजयवाड़ा में हुई टीडीपी, जनसेना और भाजपा विधायकों की बैठक में विधायकों ने सर्वसम्मति से नायडू को नेता चुना। जनसेना पार्टी प्रमुख और पीतापुरम से विधायक के. पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश विधानसभा में एनडीए के नेता के रूप में चंद्रबाबू नायडू के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका सभी एनडीए विधायकों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। आंध्र प्रदेश में एनडीए ने 164 विधानसभा सीटों के साथ बहुमत से बड़ी जीत हास...