अप्रैल 9, 2026 9:23 अपराह्न
43
इस्राएल रक्षा बल ने हिजबुल्लाह के महासचिव के निजी सचिव के मारे जाने की पुष्टि की
इस्राएल रक्षा बल-आईडीएफ ने बेरूत में हिजबुल्लाह के महासचिव नईम कासिम के निजी सचिव अली यूसुफ हर्षी के मारे जाने की घोषणा की है। आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि उसने लिटानी नदी के दक्षिण में हथियार ले जाने के लिए हिजबुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले दो प्रमुख चौराहों और दक्षिणी लेबनान में 10 हथियार भंडारण स्थलों, लॉन्चरों और कमान केंद्रों को भी निशाना बनाया है। अमरीका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम समझौते की घोषणा के एक दिन बाद यह हमला हुआ है। इससे पहले, आईडीएफ ने दावा किया कि उसने एक पत्...