फ़रवरी 13, 2026 6:30 अपराह्न

views 76

विश्व रेडियो दिवस पर रायपुर में राष्ट्रीय कार्यक्रम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ

विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आकाशवाणी और यूनेस्को द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय स्तर के एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। इस वर्ष विश्व रेडियो दिवस की थीम “रेडियो और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस” है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आकाशवाणी सूचना, शिक्षा और स्वस्थ मनोरंजन देने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों और किसानों के लिए इसकी विशेष भूमिका है। ...