अप्रैल 20, 2026 9:13 अपराह्न
64
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता मतदाताओं को लुभाने के अंतिम प्रयास में जुटे
तमिलनाडु में मतदान में अब सिर्फ दो दिन शेष हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी अर्चना पटनायक ने बताया कि 23 अप्रैल को एक ही चरण में होने वाले मतदान में कुल 5 करोड़ 73 लाख 43 हजार 291 मतदाता 234 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुल 75 हजार 64 मतदान केंद्र मतदान के लिए तैयार हैं। मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सरकारी प्रतिष्ठानों और अन्य नियमित सरकारी कर्मचारियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सवैतनिक अवकाश दिया गया है। सुश्...