जून 15, 2024 8:56 अपराह्न

views 11

भारत ने दो वर्षों में 40 से अधिक क्वांटम प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप तैयार किए हैं, जिनमें से कुछ वैश्विक क्षमता वाले भी हैं- केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि भारत ने दो वर्षों में 40 से अधिक क्वांटम प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप तैयार किए हैं, जिनमें से कुछ वैश्विक क्षमता वाले भी हैं। आज नई दिल्ली में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि जहां तक क्वांटम प्रौद्योगिकियों का सवाल है, विभाग का मिशन और दृष्टिकोण भारत को एक वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करना होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रमुख राष्ट्रीय क्वांटम मिशन पर ध्यान केंद्रि...