केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि भारत ने दो वर्षों में 40 से अधिक क्वांटम प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप तैयार किए हैं, जिनमें से कुछ वैश्विक क्षमता वाले भी हैं। आज नई दिल्ली में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि जहां तक क्वांटम प्रौद्योगिकियों का सवाल है, विभाग का मिशन और दृष्टिकोण भारत को एक वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करना होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रमुख राष्ट्रीय क्वांटम मिशन पर ध्यान केंद्रित करने और क्वांटम प्रौद्योगिकियों और क्वांटम संचार के विकास पर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने और जीवनयापन में आसानी प्रदान करने का संकल्प ही नवाचार का उद्देश्य होना चाहिए। डॉ. सिंह ने इस तथ्य की सराहना की कि पिछले 10 वर्षों में बाह्य अनुसंधान और विकास में महिलाओं की भागीदारी दोगुनी हो गई है।
Site Admin | जून 15, 2024 8:56 अपराह्न | विज्ञान और तकनीक-समीक्षा बैठक
भारत ने दो वर्षों में 40 से अधिक क्वांटम प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप तैयार किए हैं, जिनमें से कुछ वैश्विक क्षमता वाले भी हैं- केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह