जुलाई 11, 2024 9:25 अपराह्न

views 18

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुंबई में विधानसभा में महाराष्ट्र राज्य विधानमंडल की संयुक्त बैठक को संबोधित किया

  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सभी राजनीतिक दलों से संसद और विधानसभाओं में बिना बाधा के सुचारू रूप से कामकाज चलाने के लिए परस्‍पर सहयोग का आग्रह किया है। उपराष्ट्रपति आज मुंबई में विधानसभा में महाराष्ट्र राज्य विधानमंडल की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवाद जरूरी है। जनता की समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब सत्ता पक्ष और विपक्ष सहयोगपूर्ण रवैया अपनाएं।   श्री धनखड़ ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अनुशासन का पालन करें। उन्‍होंने कहा कि लोकतंत्र क...