प्रदेश में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य के साथ मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम लगातार जारी है। आगरमालवा जिले के बड़ौदा में आज विद्यार्थियों को नैतिक मतदान की शपथ दिलाई गई। ग्वालियर में रैली, मानव श्रृंखला, शपथ व घर-घर दस्तक इत्यादि गतिविधियों के माध्यम से जिले में स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। आज ग्वालियर शहर में जगह-जगह रैली निकाली गई। छिंदवाड़ा के ग्राम जमकुंडा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताया गया। सामाजिक विकास संस्थान जुनारदेव के तत्वावधान में महिलाओं और बालिकाओं के सहयोग से मेंहदी, चित्रकला, रंगोली स्पर्धा कराई गई। ग्रामीणों को निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई गई।
Site Admin | अप्रैल 8, 2024 8:26 अपराह्न | MP NEWS | SVEEP | VOTING AWARENESS
SVEEP: प्रदेश में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य के साथ मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम लगातार जारी
