मई 10, 2026 8:07 अपराह्न

printer

मज़बूत न्याय व्यवस्था भारतीय समाज के चरित्र को दर्शाती है: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में संविधान और न्यायपालिका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री शाह ने आज शाम नई दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दो पुस्तकों के विमोचन के अवसर पर कहा कि आम आदमी का विश्वास, समाज का संचालन और राष्ट्र का चरित्र एक मजबूत न्याय व्यवस्था में झलकता है। उन्होंने कहा कि भारत ने एक समाज के रूप में अपनी संस्थाओं में जनता का विश्वास सफलतापूर्वक बनाए रखा है।

गृह मंत्री ने कहा कि पूरे देश के लोगों को विश्वास है कि अगर कोई अन्याय होता है तो संविधान से उसकी रक्षा होती है।