मई 1, 2026 8:21 अपराह्न | Buddha Purnima

printer

श्रीलंका की उच्चायुक्त महिशिणी कोलोन ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कुरुक्षेत्र स्थित श्री कृष्ण संग्रहालय का दौरा किया

श्रीलंका की उच्चायुक्त महिशिणी कोलोन ने आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कुरुक्षेत्र स्थित श्री कृष्ण संग्रहालय का दौरा किया। उनके साथ कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया भी थे। महिशिणी कोलोन ने श्री कृष्ण संग्रहालय में करनाल के असंधा स्तूप, यमुनानगर के प्राचीन टीले और सुघ, चनेती स्तूप, बौद्ध विहार, आदि बद्री और तोप कलां के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की।
 
इस अवसर पर उच्चायुक्त ने कहा कि भारत में गौतम बुद्ध से संबंधित कई ऐतिहासिक स्थल हैं। इनका संरक्षण केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये स्थल भावी पीढ़ियों को आपसी भाईचारे और बौद्ध शिक्षाओं को आगे बढ़ाने का मार्ग दिखा रहे हैं।
 
म्यांमा से आए बौद्ध भिक्षु आनंद और उनके साथियों के साथ उच्चायुक्त महिशिणी कोलोन ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के लिए बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार पीपल के वृक्ष के नीचे बुद्ध पूर्णिमा की पूजा की। कुरुक्षेत्र के बाद वे यमुनानगर गईं और वहां टोपरा कलां में स्थित चनेती स्तूप और धर्मचक्र के दर्शन किए।