दिल्ली विधानसभा में प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित विशेष पुस्तक गैलरी का उद्घाटन

दिल्‍ली विधानसभा अध्‍यक्ष विजेन्‍द्र गुप्‍ता ने आज दिल्‍ली विधानसभा पुस्‍तकालय में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को समर्पित विशेष पुस्‍तक गैलरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री गुप्‍ता ने कहा कि यह एक व्‍यापक पहल है, जो प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और शासनकाल को दर्शाती है। श्री गुप्‍ता ने बताया कि इस गैलरी में एकत्र सभी पुस्‍तकें विभिन्‍न भाषाओं में उपलब्‍ध कराई जाएंगी। विधानसभा अध्‍यक्ष ने दिल्‍ली वासियों से आग्रह करते हुए कहा कि यदि उनके पास प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पर आधारित कोई पुस्‍तक है, तो उसे भी दिल्‍ली विधानसभा की पुस्‍तक गैलरी से जोडा जा सकता है।