मई 11, 2026 8:56 पूर्वाह्न

printer

एशियाई अंडर-15 मुक्‍केबाजी चैंपियनशिप में भारत के छह मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

ताशकंद में एशियाई अंडर-15 मुक्‍केबाजी चैंपियनशिप में कल भारत के छह मुक्केबाज फाइनल में पहुंच गये। भारत के सात अन्‍य मुक्‍केबाजों कांस्य पदक हासिल किये। 
 
33 किलोग्राम वर्ग में यश कुमार, 37 किलोग्राम वर्ग में सास्था वसंत अशोक कुमार, 43 किलोग्राम वर्ग में समीर बोहरा, 52 किलोग्राम वर्ग में सुदर्शन वासुदेव चंदक, 58 किलोग्राम वर्ग में मोहम्मद यासर, और 67 किलोग्राम वर्ग में रोनक पराग लोखंडे सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचे हैं। 
 
हालांकि, रोहित पोथीना, नितिन, नोंगपोकंगनबा मेइतेई ओइना, प्रशांत, हर्षवर्धन जीना, देव और सुशांत जयानी अपने सेमीफाइनल मुकाबले हार गए और अपने-अपने वर्गों में कांस्य पदक हासिल किए।