क्षेत्रीय एयरलाइन फ्लाई91 ने आज विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हैदराबाद-विजयवाड़ा-हैदराबाद मार्ग पर सेवाएं शुरू कर दी हैं। उद्घाटन समारोह में नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। इस अवसर पर श्री नायडू ने कहा कि विजयवाड़ा और राजमुंद्री में एयरलाइन का विस्तार क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने में उडान योजना के योगदान को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि संशोधित उडान कार्यक्रम का लक्ष्य अगले पांच वर्ष में देशभर में सौ नए हवाई अड्डों को चालू करना है।
News On AIR | अप्रैल 10, 2026 9:22 अपराह्न | Services resume on Hyderabad-Vijayawada-Hyderabad route
विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हैदराबाद-विजयवाड़ा-हैदराबाद मार्ग पर सेवाएं शुरू