वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सी.वी. आनंद को तेलंगाना का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने कल शाम इस संबंध में आदेश जारी किए। वर्तमान पुलिस महानिदेशक शिवधर रेड्डी इस महीने की 30 तारीख को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। हाल ही में, यूपीएससी ने डीजीपी पद के लिए योग्य आईपीएस अधिकारियों की एक सूची राज्य सरकार को भेजी थी। इस सूची में सी.वी. आनंद के साथ 1994 बैच अधिकारी विनायक प्रभाकर आप्टे और सौम्या मिश्रा के नाम भी शामिल थे। इन तीनों में से सरकार ने वरिष्ठतम अधिकारी सी.वी. आनंद को डीजीपी नियुक्त किया है।
News On AIR | अप्रैल 29, 2026 12:44 अपराह्न
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सी.वी. आनंद तेलंगाना के नए पुलिस महानिदेशक नियुक्त