पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे भारत के अभियान ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार में भारत और नेपाल तथा सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के जवान मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण आदि सीमावर्ती जिलों में लगातार निगरानी कर रहे हैं। बिहार में पुलिस और राज्य सरकार के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने सभी राज्य में सभी जिला अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी सतर्कता बरतने का आदेश दिया।