अप्रैल 14, 2026 9:26 पूर्वाह्न

printer

खुदरा मुद्रास्फीति पिछले महीने बढ़कर 3.4 प्रतिशत हुई

देश में खुदरा मुद्रास्फीति पिछले महीने बढ़कर 3.4 प्रतिशत हो गई, जो इस वर्ष फरवरी की मुद्रास्‍फीति से 3.21 प्रतिशत से अधिक है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में मुद्रास्फीति बढ़कर 3.63 प्रतिशत हो गई। शहरी क्षेत्रों में यह 3.11 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

अखिल भारतीय उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक पर आधारित खाद्य मुद्रास्फीति दर मार्च में 3.87 प्रतिशत रही। यह पिछले महीने के 3.47 प्रतिशत से अधिक है। पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण ऊर्जा बाजारों में वैश्विक अस्थिरता के बावजूद, घरेलू मुद्रास्फीति सामान्‍य तौर पर स्थिर रही।

उच्च मुद्रास्फीति की बड़ी वस्तुओं में सोने और चांदी के आभूषण, नारियल, टमाटर और फूलगोभी शामिल हैं। वहीं, सबसे कम मुद्रास्फीति वाली वस्तुओं में प्याज, आलू, लहसुन, तुअर, मटर, चना शामिल हैं।