बोलीविया में नवंबर से अब तक बारिश ने 37 लोगों की जान ले ली है। नागरिक सुरक्षा के उप मंत्री, जुआन कार्लोस कैल्विमोंटेस ने बताया कि तेज वर्षा से कोचाबम्बा के केंद्रीय विभाग में लगभग 16 लोगों की मृत्यु हो गई। बारिश से लगभग 379 घर नष्ट हो गए हैं। अधिकारियों ने कई विभागों के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है, राष्ट्रीय मौसम विज्ञान और जल विज्ञान सेवा ने कहा है कि अप्रैल तक बारिश जारी रहने की सम्भावना है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा ने लगातार खराब मौसम की चेतावनी देते हुए आगे भी बाढ़ की आशंका व्यक्त की है।