मार्च 4, 2025 6:36 पूर्वाह्न

views 33

बोलीविया में एक सड़क दुर्घटना में 31 लोगों की मौत, 22 घायल

  बोलीविया में कल सुबह एक सड़क दुर्घटना में 31 लोगों की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि अन्य 22 लोग घायल भी हुए हैं। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक ट्रक के बस से टकरा जाने के बाद बस सड़क से फिसल गई। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

फ़रवरी 27, 2025 8:18 पूर्वाह्न

views 22

बोलीविया में नवंबर से अब तक बारिश ने 37 लोगों की जान ली

  बोलीविया में नवंबर से अब तक बारिश ने 37 लोगों की जान ले ली है। नागरिक सुरक्षा के उप मंत्री, जुआन कार्लोस कैल्विमोंटेस ने बताया कि तेज वर्षा से कोचाबम्बा के केंद्रीय विभाग में लगभग 16 लोगों की मृत्‍यु हो गई। बारिश से लगभग 379 घर नष्ट हो गए हैं। अधिकारियों ने कई विभागों के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है, राष्ट्रीय मौसम विज्ञान और जल विज्ञान सेवा ने कहा है कि अप्रैल तक बारिश जारी रहने की सम्‍भावना है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा ने लगातार खराब मौसम की चेतावनी देते हुए आगे भी बाढ़ की आशंका व्‍यक्‍त क...

जनवरी 3, 2025 5:29 अपराह्न

views 34

भारत ने जंगल की आग से जूझ रहे बोलिविया के लिए मानवीय सहायता भेजी

भारत ने जंगल की आग से जूझ रहे बोलिविया के लिए मानवीय सहायता भेजी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जयसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि अग्निशमन उपकरण, प्राथमिक चिकित्सा किट, दवाइयां और अन्य उपयोगी वस्तुओं की खेप बोलिविया के लिए रवाना की गई है। कुल मिलाकर 16 टन अग्निशमन उपकरण और संबंधित राहत सामग्री भेजी जाएगी। यह सहायता वनों में लगने वाली आग के कारण होने वाले पर्यावरणीय संकट और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने में भी मदद करेगी।    

जून 27, 2024 10:18 पूर्वाह्न

views 46

बोलीविया: नाकाम सैनिक विद्रोह के बाद राष्ट्रपति भवन से वापस लौटीं सशस्त्र सेनाएं, सैनिक कमांडर जनरल जुवान जोज जुनीगा गिरफ्तार

बोलीविया में कल रात हुए नाकाम विद्रोह के कुछ घंटों बाद ही देश की सशस्‍त्र सेनाएं ला पाज में राष्‍ट्रपति भवन से वापस लौट गईं। बोलीविया की पुलिस ने नाकाम विद्रोह का नेतृत्‍व करने वाले सैनिक कमांडर जनरल जुवान जोज जुनीगा को गिरफ्तार कर लिया। बोलीविया के राष्‍ट्रपति लुइस आर्से ने सैनिक विद्रोह की कोशिश की निंदा करते हुए देशवासियों से लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की है।   इससे पहले विद्रोही जनरल जुवान जोज जुनीगा की अगुवाई में सैनिकों ने प्‍लाजा मौरीलो में मार्च करते हुए सरकारी मुख्‍यालय...