मार्च 16, 2026 7:08 पूर्वाह्न

printer

कतर एयरवेज अगले दो दिनों में भारत के लिए तीन और उड़ानें संचालित करेगा: दोहा स्थित भारतीय दूतावास

कतर एयरवेज अगले दो दिनों में भारत के लिए तीन और उड़ानें संचालित करेगा। दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने बताता कि ये उड़ानें कतर से नई दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिये होंगी।

कतर एयरवेज से जारी दिशानिर्देश के अनुसार, यात्री एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल एप्लिकेशन या अपने ट्रैवल एजेंट से संपर्क करके टिकट बुक कर सकते हैं और नवीनतम उड़ान के बारे में जानकारी ले सकते हैं। विमान कंपनी ने यात्रियों को वैध और कन्फर्म टिकट के बिना हवाई अड्डे नहीं जाने की सलाह दी है।

कतर स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह फंसे हुए भारतीय नागरिकों और आपातकालीन  यात्रा को सुगम बनाने के लिए स्थानीय अधिकारियों और कतर एयरवेज के साथ समन्वय कर रहा है। दूतावास, भारतीय नागरिकों को 96 घंटे की वैधता वाले अस्थायी ट्रांज़िट वीजा पर सलवा सीमा से सऊदी अरब जाने में भी सहायता कर रहा है।