मई 14, 2026 7:58 पूर्वाह्न

printer

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान से मुलाकात की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से मुलाकात की। श्री मान ने कृषि मंत्री को राज्य के सामने मौजूद विभिन्न कृषि चुनौतियों से अवगत कराया तथा मूल्यवर्धित खेती पर जोर दिया। श्री चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कृषि मंत्री ने कपास, दलहन और तिलहन मिशन में पंजाब सरकार को केंद्र के सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि संकर धान के बीजों के मुद्दे की जांच करने और राज्य में सुचारू खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा। श्री मान ने कहा कि पंजाब सरकार धान की खेती पर निर्भरता कम करने, तेजी से घटते भूजल भंडार के संरक्षण के लिए फसल विविधीकरण को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित बीज विधेयक 2025 के अंतर्गत केंद्रीय बीज समिति में पंजाब के प्रतिनिधित्व की भी मांग की।