प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज ऑस्ट्रिया के वियना में औपचारिक स्वागत किया गया। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहामेर भी श्री मोदी के साथ थे। प्रधानमंत्री मोदी दो राष्ट्रों की यात्रा के दूसरे चरण में कल मॉस्को से वियना पहुंचे। श्री मोदी के आगमन पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। आधिकारिक वार्ता से पहले श्री मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहामेर के साथ मुलाकात की और कहा कि आने वाले समय में पहले से ही सशक्त भारत-ऑस्ट्रिया की मित्रता और भी प्रगाढ होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आगामी चर्चाओं के लिए वे उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश वैश्विक कल्याण के लिए एकसाथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे। चांसलर नेहामेर ने इस पर अपनी प्रसन्नता भी व्यक्त की और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ऑस्ट्रिया में स्वागत करना सम्मान और प्रसन्नता की बात है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रिया और भारत मित्र और साझेदार हैं। चांसलर नेहामेर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान वे राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं के लिए उत्सुक हैं।
हमारे संवाददाता ने बताया कि 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली ऑस्ट्रिया यात्रा है। इस यात्रा के दौरान श्री मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से मुलाकात करेंगे । श्री मोदी ने आज चांसलर कार्ल नेहामेर से बातचीत की। प्रधानमंत्री श्री मोदी और ऑस्ट्रिया के चांसलर भारत और ऑस्ट्रियस के उद्योगपतियों को भी सम्बोधित करेंगे। श्री मोदी वियना में भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत भी करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज ऑस्ट्रिया के वियना में औपचारिक स्वागत किया गया