मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जनवरी 3, 2025 10:03 अपराह्न | chess champion | Koneru Humpy | narendra modi | New Delhi

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्‍ली में शतरंज चैम्पियन कोनेरू हम्‍पी और उनके परिवार से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में शतरंज चैम्पियन कोनेरू हम्‍पी और उनके परिवार से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कोनेरू हम्‍पी को एक खेल आइकॉन और आकांक्षी खिलाडियों के लिए उन्‍हें प्रेरणास्रोत बताया। उन्‍होंने कहा कि उनकी बुद्धिमत्ता और दृढता पूरी तरह स्‍पष्‍ट दिखती है। श्री मोदी ने कहा कि उन्‍होंने भारत को न केवल गौरवान्वित किया है बल्कि उन्‍होंने अपने कौशल को पुन: परिभाषित भी किया है।

हम्‍पी महिला विश्‍व शतरंज चैम्पियनशिप की उपविजेता है। वे दो बार महिला विश्‍व रैपिड शतरंज चैम्पियन रही है। उन्‍होंने दूसरा विश्‍व रैपिड खिताब नये वर्ष के दो दिन पहले न्‍यूयॉर्क में जीता। हम्‍पी ने अपना पहला खिताब 2019 में जीता था।