जनवरी 3, 2025 10:03 अपराह्न

views 39

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्‍ली में शतरंज चैम्पियन कोनेरू हम्‍पी और उनके परिवार से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में शतरंज चैम्पियन कोनेरू हम्‍पी और उनके परिवार से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कोनेरू हम्‍पी को एक खेल आइकॉन और आकांक्षी खिलाडियों के लिए उन्‍हें प्रेरणास्रोत बताया। उन्‍होंने कहा कि उनकी बुद्धिमत्ता और दृढता पूरी तरह स्‍पष्‍ट दिखती है। श्री मोदी ने कहा कि उन्‍होंने भारत को न केवल गौरवान्वित किया है बल्कि उन्‍होंने अपने कौशल को पुन: परिभाषित भी किया है। Glad to have met Koneru Humpy and her family. She is a sporting icon and a s...

दिसम्बर 29, 2024 10:07 अपराह्न

views 28

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने विश्‍व रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप का जीता खिताब

न्‍यूयॉर्क में भारत की ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हराकर विश्‍व रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। हम्‍पी ने 11वें राउंड में 8 दशमलव 5 अंक हासिल करके टूर्नामेंट में जीत हासिल की। कोनेरू हम्‍पी, चीन की जू वेनजुन के बाद यह खिताब एक से ज्यादा बार जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई है। हम्पी ने इससे पहले 2019 में जॉर्जिया में यह प्रतियोगिता जीती थी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2024 फीडे महिलाओं की वर्ल्‍ड रैपिड चैंपियनशिप जीतने पर कोनेरू हम्‍पी को बधाई दी ...

दिसम्बर 29, 2024 7:46 अपराह्न

views 50

प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 FIDE महिला विश्व रैपिड चैम्पियनशिप जीतने पर कोनेरू हम्‍पी को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज 2024 फीडे महिलाओं की वर्ल्‍ड रैपिड चैंपियनशिप जीतने पर कोनेरू हम्‍पी को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने दूसरे वर्ल्‍ड रैपिड चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर शतरंज की ग्रैंड मास्‍टर की उल्‍लेखनीय उपलब्धि की सराहना की है। यह खिताब जीतकर वे एकमात्र भारतीय बन गई हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सुश्री हम्‍पी का धैर्य और प्रतिभा लाखों लोगों को प्रेरित करेगी।