नवम्बर 21, 2025 4:43 अपराह्न | President Murmu

printer

हैदराबाद में राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत, भारतीय कला महोत्सव का शुभारंभ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तेलंगाना के दो दिन की यात्रा पर हैदराबाद पहुंच गई हैं। शहर के बेगमपेट हवाई अड्डे पर राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू आज शाम बोल्लारम स्थित राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव के दूसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगी। इस महोत्सव में देश के पश्चिमी राज्‍यों – गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा तथा दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव जैसे केंद्र शासित प्रदेशों की विशिष्ट संस्कृति, शिल्प और व्यंजनों के साथ-साथ साहित्य का प्रदर्शन किया जायेगा।