फ़रवरी 27, 2026 4:08 अपराह्न

views 127

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजस्थान के जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पर स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर “प्रचंड” में उड़ान भरी

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजस्थान के जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पर स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्रुप कैप्टन नयन शांतिलाल बहुआ के साथ हेलीकॉप्‍टर में उड़ान भरी। 25 मिनट के इस उडान के दौरान, उन्होंने गडिसर झील और जैसलमेर किले के ऊपर से उड़ान भरी। बाद में आगंतुक पुस्तिका में एक संक्षिप्त टिप्पणी में, राष्ट्रपति ने कहा कि देश में निर्मित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरना उनके लिए एक रोमांचक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि इस उड़ान ने ...

जनवरी 28, 2026 9:08 अपराह्न

views 164

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने के लिए सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला

  संसद का बजट सत्र आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दोनों सदनों में संयुक्त संबोधन के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु ने देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने पर केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों पर प्रकाश डाला और स्वास्थ्य और कल्याण को समावेशी राष्ट्रीय विकास का केंद्रीय स्तंभ बताया।    राष्ट्रपति ने सरकार के "सबका साथ, सबका विकास" के दृष्टिकोण को रेखांकित किया, जिसके अंतर्गत सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मानव पूंजी विकास का केंद्र है, जिसमें समाज के गरीब, ...

जनवरी 1, 2026 4:53 अपराह्न

views 79

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के विकास वाहक के रूप में उभर रहा है: राष्‍ट्रपति मुर्मु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि भारत विश्‍व की तीसरी सबसे बडी अर्थव्‍यवस्‍था बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के विकास वाहक के रूप में उभर रहा है। आज राष्‍ट्रपति भवन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता तत्‍परता कुशलता के तहत विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल एक तकनी‍क नहीं बल्कि भारत में सकारात्‍मक बदलाव का अवसर है। उन्‍होंने कहा कि यह आने वाले दशक में देश के सकल घरेलू उत्‍पाद, रोजगार और समग्र उत्‍पादकता...

नवम्बर 26, 2025 9:35 अपराह्न

views 57

साइप्रस प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष अनीता डेमेत्रियु के नेतृत्व में एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात की

साइप्रस की प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष अनीता डेमेत्रियु के नेतृत्व में एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत-साइप्रस संबंध सहयोग के सभी क्षेत्रों में निरंतर मज़बूत होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस साइप्रस जैसे अच्छे मित्र और साझेदार के साथ देश के लोकतांत्रिक और संसदीय अनुभवों को साझा करने का एक आदर्श अवसर है।    

नवम्बर 22, 2025 1:56 अपराह्न

views 53

सरकार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठा रही है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि सरकार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए लोगों के कौशल और क्षमताओं का उपयोग किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति ने आज आंध्रप्रदेश के पुट्टपर्थी के प्रशांति निलयम में श्री सत्य साईं बाबा की शताब्दी के उपलक्ष्य में एक विशेष सत्र को संबोधित किया। उन्होंने साईं कुलवंत हॉल में श्री सत्य साईं बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने कहा कि आध्यात्मिक संगठनों, गैर सरकारी संगठनों, निजी क्षेत्र और नागरिकों के स...

नवम्बर 22, 2025 7:17 पूर्वाह्न

views 171

राष्ट्रपति मुर्मु ने सिकंदराबाद में भारतीय कला महोत्सव के दूसरे संस्‍करण का किया उद्घाटन

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कल सिकंदराबाद में राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव के दूसरे संस्‍करण का उद्घाटन किया। नौ दिन तक चलने वाले इस महोत्‍सव को राष्ट्रपति निलयम, संस्कृति मंत्रालय, वस्त्र मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय के साथ मिलकर आयोजित कर रहा है। इस महोत्‍सव का उद्देश्‍य गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा, दादरा और नगर हवेली, तथा दमन और दीव की विविध सांस्कृतिक धरोहर को दिखाना है।   इस मौके पर राष्ट्रपति ने लोगों से विभिन्‍न स्‍थानों की पारंपरिक संस्कृति के बारे में जानने की अपील...

नवम्बर 21, 2025 4:43 अपराह्न

views 66

हैदराबाद में राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत, भारतीय कला महोत्सव का शुभारंभ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तेलंगाना के दो दिन की यात्रा पर हैदराबाद पहुंच गई हैं। शहर के बेगमपेट हवाई अड्डे पर राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू आज शाम बोल्लारम स्थित राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव के दूसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगी। इस महोत्सव में देश के पश्चिमी राज्‍यों - गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा तथा दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव जैसे केंद्र शासित प्रदेशों की विशिष्ट संस्कृति, शिल्प और व्...

नवम्बर 15, 2025 12:25 अपराह्न

views 98

राष्ट्रपति मुर्मु, उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्ली स्थित संसद परिसर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी जयंती 2021 से देश भर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने देशभक्ति की एक ऐसी ज्योति प्रज्वलित की जो पीढ़ियों तक जलती रहेगी। उन्होंने कहा कि धरती आबा और अन्य आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत सदैव अमर रहेगी। लोकसभा अ...

नवम्बर 15, 2025 2:15 अपराह्न

views 73

राष्ट्रपति मुर्मु, उपराष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने झारखंड के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्‍ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आज झारखंड के स्थापना दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दीं हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती के प्रतिभाशाली और मेहनती लोगों ने राज्य और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध यह राज्य राष्ट्र के विकास में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।   राष्ट्रपति ने कहा कि यहाँ के आदिवासी समुदायों की समृद्ध लोक कलाएँ देश-विदेश में प्रति...

नवम्बर 15, 2025 9:02 पूर्वाह्न

views 65

राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को दीं शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आज झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।   राष्ट्रपति मुर्मु ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती के प्रतिभाशाली और मेहनती लोगों ने राज्य और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध यह राज्य राष्ट्र के विकास में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि यहाँ के आदिवासी समुदायों की समृद्ध लोक कलाएँ देश-विदेश में प्रतिष्ठित हैं ...