मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को दीं शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आज झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।
 
राष्ट्रपति मुर्मु ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती के प्रतिभाशाली और मेहनती लोगों ने राज्य और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध यह राज्य राष्ट्र के विकास में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि यहाँ के आदिवासी समुदायों की समृद्ध लोक कलाएँ देश-विदेश में प्रतिष्ठित हैं और इस धरती के वीर योद्धाओं ने मातृभूमि की सेवा के अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किए हैं।
 
श्री मोदी ने अपने पोस्ट में कहा कि आदिवासी संस्कृति से समृद्ध भगवान बिरसा मुंडा की धरती का इतिहास साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की गाथाओं से भरा है। उन्होंने राज्य और उसके लोगों की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की।
 
गृह मंत्री शाह ने अपने संदेश में कहा कि झारखंड ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देने तक, हर प्रयास में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने झारखंड को प्राकृतिक संसाधनों और जनजातीय विरासत की पवित्र भूमि बताया।
 
 
 
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला