मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 22, 2025 7:17 पूर्वाह्न | Indian Arts Festival | President Murmu | Secunderabad

printer

राष्ट्रपति मुर्मु ने सिकंदराबाद में भारतीय कला महोत्सव के दूसरे संस्‍करण का किया उद्घाटन

 
 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कल सिकंदराबाद में राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव के दूसरे संस्‍करण का उद्घाटन किया। नौ दिन तक चलने वाले इस महोत्‍सव को राष्ट्रपति निलयम, संस्कृति मंत्रालय, वस्त्र मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय के साथ मिलकर आयोजित कर रहा है। इस महोत्‍सव का उद्देश्‍य गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा, दादरा और नगर हवेली, तथा दमन और दीव की विविध सांस्कृतिक धरोहर को दिखाना है।
 
इस मौके पर राष्ट्रपति ने लोगों से विभिन्‍न स्‍थानों की पारंपरिक संस्कृति के बारे में जानने की अपील की। उन्होंने देश में सांस्कृतिक विविधता के बारे में युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों का उल्‍लेख किया। श्रीमती मुर्मु ने कहा कि भारतीय कला महोत्सव जैसे कार्यक्रम देश की सांस्कृतिक विविधता के बारे में और जानने का मौका देते हैं।
 
तेलंगाना के राज्‍यपाल जिष्णु देव वर्मा, गोआ के राज्‍यपाल पी आनंदगजपति राजू, राजस्थान के राज्‍यपाल हरिभाऊ बागड़े, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कोयला मंत्री जी० किशन रेड्डी और कई राज्यों के मंत्री इस महोत्‍सव में शामिल हुए। गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा और दो केंद्र शासित प्रदेश भारतीय कला महोत्सव में हिस्सा ले रहे हैं।
 
भारतीय कला महोत्सव आज से लेकर इस महीने की 30 तारीख तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा।